फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार के इनामी आचमन एवं उसके साथी को पुलिस ने दोपहर बाद जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर बेंदी की पुलिया के पास बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए पचास हजार के इनामी दुष्कर्म पीड़िता के पिता के हत्यारे आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू व उसके साथी गोविंदा को बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल व तमंचा और कई कारतूस मिले हैं। आरोपियों के दो साथी भागने में सफल हुए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता की दस फरवरी शाम को चक्की से आटा लेने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लगी पुलिस की टीमों ने बुधवार देरशाम सूचना मिली कि बंबा बाईपास से होकर पचास हजार का इनामी जा रहा है। एसओ थाना उत्तर नीरज मिश्रा, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी का प्रयास किया।
आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इससे नीरज मिश्रा एवं एसओजी सिपाही भगत सिंह घायल हो गए। इसी के साथ गोली लगने से पचास हजार का इनामी आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू पुत्र आत्मप्रकाश उपाध्याय उर्फ लाला होमगार्ड व उसके साथी गोविंदा पुत्र राजनरायन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इसके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। जबकि दो साथी पंकज व अजय अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। दोनों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि भागे हुए साथियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
आचमन पर 17 मुकदमें दर्ज
फिरोजाबाद। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया पचास हजार के इनामी शातिर अपराधी आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू पर थाना उत्तर, शिकोहाबाद थाना एवं रामगढ़ में 17 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। थाना उत्तर का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ दुष्कर्म, हत्या, जानलेवा हमला सहित कई मामले शामिल हैं।
अस्पताल में मुस्तैद रहा फोर्स
फिरोजाबाद। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल पचास हजार के इनामी आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू एवं गोविंदा के उपचार के दौरान सरकारी ट्रामा सेंटर एवं अस्पताल में फोर्स तैनात कर दिया था। ताकि इनकी निगरानी सही ढंग से हो सके।
पुलिस को दी बधाई, बोले साहब फांसी तक पहुंचाओं
फिरोजाबाद। पुलिस मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी एवं किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू को साथी सहित गिरफ्तार करने की भनक पीड़िता के चाचा व बाबा सहित अन्य परिजनों को हुई तो सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। घायल एसओ उत्तर नीरज मिश्रा का हाथ पकड़ कर रोने लगे। बोले साहब बहुत अच्छा किया, पूरी टीम को बधाई। पीड़िता के परिजनों ने कहा कि इसे फांसी तक पहुंचाओ, ताकि मेरी भतीजी के अलावा अन्य बहन बेटियां सुरक्षित रह सकें। उन्होंने भरोसा दिया कि पुलिस से हमें तो कोई शिकायत नहीं है।
प्रियंका गांधी ने फिरोजाबाद की घटना पर किया ट्वीट
फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने फिरोजाबाद में पीड़िता के पिता की हत्या पर ट्वीट करते हुए लिखा है यूपी में रोज महिलाओं के खिलाफ दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रहीं हैं। फिरोजाबाद में पीड़िता के पिता की हत्या कर दी गई, सीतापुर में बच्ची का बलात्कारकर हत्या कर दी गई। भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है,मगगर वे कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें