बड़े बकाएदारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर 75 लाख के बकाए पर 195 कनेक्शन काटे दिए। इससे बकाएदारों में खलबली मच गई। वहीं पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
एसई डीएके त्यागी के निर्देशन पर सभी एक्सईएन, एसडीओ व जेई अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े बकाएदारों को खोजते नजर आए। सुहाग नगर एसडीओ आरके पुष्कर के नेतृत्व में सुहाग नगर व इंडस्ट्रियल एरिया में 10.14 लाख के बकाए पर 34 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में गांधी पार्क व रसूलपुर क्षेत्र में 20 लाख के बकाए पर 56 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ एसएन सिंह के नेतृत्व में लेबर कालोनी व रामनगर में 14 लाख के बकाए पर 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। द्वितीय डिवीजन के अंतर्गत 62 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ 138 बी में एफआईआर दर्ज कराई गई।