फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्क चिप्स फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को आर्क चिप्स फैक्ट्री को लेकर एनआईसी में यूएसआईडी एवं पेप्सी-को के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। यूएसआईडी के प्रतिनिधियों ने आलू उगाने की तकनीकि जानकारी देने का भरोसा दिया। वहीं पेप्सी-को कंपनी ने आर्क चिप्स फैक्ट्री को वित्तीय सहायता दिए जाने का भरोसा दिया। चिप्स के लिए उन्नत किस्म का आलू कुफरी हिमालय से नावार्ड द्वारा मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सहयोग से शिकोहाबाद में स्थापित सुहाग नगरी महिला प्रेरणा उत्पादक कंपनी लिमिटेड के आर्क चिप्स की बिक्री एवं बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को सीडीओ चर्चित गौड़ ने एनआईसी में यूएसआईडी एवं पेप्सीको के प्रतिनिधि कैथरीन कूले, मुख्य चीफ देवीका मेनन, जेंडर कोआर्डिनेटर शहवान अली, कंट्री मैनेजर पलीना गुरंग, सीनियर एनालिस्ट अनुपम घोष चौधरी एवं एग्रीकल्चर कोआर्डिनेटर निलांश यादव आदि से वार्ता की। इन प्रतिनिधियों को आर्क चिप्स कंपनी के बारे में विस्तार से सीडीओ चर्चित गौड़ ने जानकारी दी।
प्रतिनिधियों ने सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिीकरण का अनूठा प्रयास है। यूएसआईडी प्रतिनिधियों ने आर्क चिप्स को बढ़ावा देने के लिए आलू उगाने में तकनीकि मदद करने का भरोसा दिया। महिलाओं को उत्तम किस्म का आलू उचित समय पर प्राप्त हो सकेगा। समूह की महिलाओं को पेप्सी-को कंपनी द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पेप्सी-को कंपनी के प्रतिनिधियों ने वित्तीय मदद का भरोसा दिया। इस दौरान डीसी एनआरएलएम राजेश कुरील, जिला मिशन प्रबंधक राहुल कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह, रामवीर, मनोज कुमार, विशाल आनंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें