फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने दो नाबालिगों को किया रेस्क्यू

Tue, 02 Dec 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं श्रम विभाग की टीम ने सयुंक्त रूप शहर में अभियान चलाया। टीम ने कटरा बाजार में से दो बच्चों को रेस्क्यू किया। जिनको बच्चों के परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर श्रम निरीक्षक अधिकारी विनीत त्रिपाठी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को दोनों ही टीमों ने सयुंक्त रूप से नगर के कटरा बाजार में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो नाबालिग बच्चों का बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया। जिन्हें टीम अपने साथ थाने ले आई। यहां उनके परिजन से बातचीत करने के बाद बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। इस बारे में एएचटीयू यूनिट के प्रभारी ने बताया कि अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें