फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दर्वस की परेड में शामिल होंगी सुहागनगरी की अंजली जादौन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड में सुहागनगरी की अंजली जादौन शामिल होंगी। अंजली के परेड में शामिल होने पर परिजनों ने खुशी जाहिर की है। वह फिरोजाबाद से एकमात्र एनसीसी कैडेेट्स हैं।
विज्ञापन

अंजली जादौन सरस्वती नगर निवासी अशोक जादौन की पुत्री हैं। वह दयालबाग शिक्षण संस्थान आगरा में राजनीति शास्त्र की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। साथ ही एनसीसी कैडेट्स भी हैं। अंजली जादौन का परेड के लिए चयन कई चरण पास करने के बाद हुआ है। वह आगरा मंडल से उप्र वाहिनी के लिए चयनित हुई हैं। उन्होंने बताया कि वह 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड में शामिल होंगी। मार्च पास्ट करते हुए प्रधानमंत्री को सलामी भी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें