फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर के बाहर लगा बल्ब बंद न करने से नाराज पड़ोसियों ने महिला को पीटा

Tue, 10 Jun 2025 07:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- बीचबचाव करने आए महिला के बच्चों को भी पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। घर के बाहर लगा बल्ब बंद न करने से नाराज हुए पड़ोसियों ने महिला एवं उसके बच्चों को पीटकर घायल कर दिया। इस घटना में महिला के चोटें आई हैं। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी निवासी चांदतारा देवी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली रानी ने उससे बल्ब बंद करने के लिए कहा था। जब पीड़िता ने बल्ब बंद करने से मना कर दिया, तो इससे नाराज होकर पड़ोसी रानी ने गत 6 जून की रात अपने पति इमरान, मोटे खलील आदि लोगों के साथ मिलकर जबरन घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने विरोध किया, तो आवाज सुनकर बीचबचाव करने उसके बच्चे आ गए। आरोपियों ने बच्चों के साथ भी मारपीट की। इस घटना में महिला घायल हो गई। आरोप है कि गत 9 जून को रानी ने दोबारा से पीड़िता के साथ मारपीट की एवं उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें