खाद लेने के लिए समिति केंद्र पर खड़े किसान। स्रोत संवाद
- फोटो : खाद लेने के लिए समिति केंद्र पर खड़े किसान। स्रोत संवाद
- खाद की कालाबाजारी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। फसलों की बुवाई के लिए डीएपी खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने समिति पर हंगामा किया। उन्होंने डीएपी खाद की कालाबाजारी किये जाने का आरोप लगाया।
आलू के साथ गेहूं, सरसों, जौ, चना आदि की खेती के लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। बावजूद इसके किसानों को पर्याप्त मात्रा में समितियों से खाद मुहैया नहीं हो पा रही है। जिससे किसान परेशान है। मजबूरन वह प्राइवेट तौर पर डीएपी एवं खाद के पैकेट ऊंचे दामों पर खरीद रहा है। सोमवार को किसान समितियों पर खाद लेने के लिए पहुंचे। जहां सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद मिलने में काफी परेशानियां हो रही थीं। इसके चलते किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
खाद न मिलने से नाराज किसानों ने खाद की कालाबाजारी किये जाने का आरोप लगाया। किसानों ने प्रशासन से खाद की कालाबाजारी की रोकथाम एवं किसानों को खाद दिलवाए जाने की मांग की। एसडीएम विकल्प ने कहा कि कालाबाजारी की रोकथाम के लिए चेकिंग की जाएगी। कहीं भी ऐसा मामला मिलता है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।