फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चावल माफिया के खिलाफ मुकदमे की संस्तुति, डीएम को भेजी गई रिपोर्ट

Mon, 03 Nov 2025 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- एसडीएम सदर ने 11 अक्तूबर को पकड़ा था 335 क्विंटल राशन से लदे चावल भरा ट्रक
विज्ञापन


- आरोपी पंकज अग्रवाल नहीं पेश कर सका बाजार या मंडी से चावल क्रय संबंधी साक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह द्वारा 11 अक्तूबर को ककरऊ कोठी के पास से जब्त किया 335 क्विंटल राशन के चावल से लदे ट्रक के मामले में प्रशासन ने चावल माफिया पंकज अग्रवाल पर शिकंजा कस दिया है। डीएम रमेश रंजन ने मामले में 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने चावल खरीद संबंधी साक्ष्य पेश न किए जाने पर पंकज अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। एडीएम ने बताया कि कमेटी में पूर्ति विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, मंडी परिषद और जीएसटी के अधिकारियों को शामिल किया था। प्रशासन ने यह चावल पंकज अग्रवाल से संबंधित पाया। कमेटी ने पंकज अग्रवाल से साक्ष्य मांगे थे, जिनको पेश करने में वह पूरी तरह विफल रहा। जब्त 335 क्विंटल चावल को भी माल मुकदमा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें