फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया हंगामा

Mon, 03 Nov 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खाद लेने के लिए समिति केंद्र पर खड़े किसान। स्रोत संवाद - फोटो : खाद लेने के लिए समिति केंद्र पर खड़े किसान। स्रोत संवाद
विज्ञापन
- खाद की कालाबाजारी का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। फसलों की बुवाई के लिए डीएपी खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने समिति पर हंगामा किया। उन्होंने डीएपी खाद की कालाबाजारी किये जाने का आरोप लगाया।

आलू के साथ गेहूं, सरसों, जौ, चना आदि की खेती के लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। बावजूद इसके किसानों को पर्याप्त मात्रा में समितियों से खाद मुहैया नहीं हो पा रही है। जिससे किसान परेशान है। मजबूरन वह प्राइवेट तौर पर डीएपी एवं खाद के पैकेट ऊंचे दामों पर खरीद रहा है। सोमवार को किसान समितियों पर खाद लेने के लिए पहुंचे। जहां सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद मिलने में काफी परेशानियां हो रही थीं। इसके चलते किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद न मिलने से नाराज किसानों ने खाद की कालाबाजारी किये जाने का आरोप लगाया। किसानों ने प्रशासन से खाद की कालाबाजारी की रोकथाम एवं किसानों को खाद दिलवाए जाने की मांग की। एसडीएम विकल्प ने कहा कि कालाबाजारी की रोकथाम के लिए चेकिंग की जाएगी। कहीं भी ऐसा मामला मिलता है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें