फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आंगनबाड़ी कार्यकत्री एक माह का बांट रही थी राशन

Tue, 25 Mar 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आंगनबाडी केंद्रों पर तीन माह का पुष्टाहार भेजे जाने के बाद भी कार्यकत्रियों के द्वारा एक-एक माह का वितरण किया जा रहा है। डीपीओ से नगला करन सिंह स्थित कार्यकत्री के द्वारा एक-एक माह का पुष्टाहार बांटे जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने बाले बच्चों के साथ-साथ धात्री महिलाओं के लिए पिछले तीन-तीन माह का पुष्टाहार भेजा गया था। लेकिन इसका वितरण नगला करन सिंह स्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा नहीं किया जा रहा था। महिलाओं का आरोप है कि कार्यकर्ता अनीता एक माह का ही राशन वितरित कर रही है। पीड़ितों ने शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी केशरी नंदन तिवारी ने की है। डीपीओ केशरी नंदन तिवारी ने कहा कि तीन माह का पुष्टाहार बंटवाए जाने के निर्देश क्षेत्रीय सीडीपीओ को दिए हैं। कार्यकर्ता के खिलाफ भी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें