फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने मोटर वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने गिरोह के एक शातिर सदस्य शाहिद को मुखबिर की सूचना पर रहना की पुलिया के पास से गिरफ्तार भी कर लिया है।
सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह की टीम ने इस गैंग का लीडर प्रदीप निवासी नगरिया ब्रज, नारखी व उसके साथी अर्जुन निवासी खैरगढ़, शाहिद, अकरम और रिजवान तीनों निवासी मसरूरगंज, रसूलपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। शाहिद को दबोच लिया। शाहिद के खिलाफ फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद