फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब 166 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब 166 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे
विज्ञापन

- मनरेगा योजना से तालाबों की साफ सफाई के साथ होगा पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में अमृत सरोवर बनाए जाने का लक्ष्य शासन ने बढ़ा दिया है। नए निर्देश के तहत अब 166 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। पहले प्रशासन की ओर से 75 तालाबों का चिह्नांकन किया गया था। इसमें ऐसे तालाबों को शामिल किया है जिनमें गांव का गंदा पानी नहीं पहुंचने पाए।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के ग्रामीण अंचल में स्थित तालाबों को सुधारने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से काम कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत तालाबों की साफ सफाई कराने के साथ ही इनमें इनलेट एवं आउटलेट को बनाया जाएगा। तालाब में गांव का गंदा पानी नहीं पहुंचने पाए इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मिट्टी को रोकने के लिए पौधरोपण किया जाएगा। उपायुक्त मनरेगा अजय कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पहले जिले में 75 तालाबों का चिह्नांकन करके उनकी साफ सफाई कराने का निर्णय लिया गया था। शासन की ओर से 91 और तालाबों को शामिल करने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 166 तालाबों को सुधारा जाएगा। इन तालाबों में मनरेगा योजना से सिर्फ तालाबों की साफ सफाई कराए जाने के साथ-साथ इनलेट,आउटलेट बनाने का काम कराया जाएगा। इसके साथ पौधरोपण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षित युवक-युवतियां उद्योग स्थापना के लिए करें आवेदन
फिरोजाबाद। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी नीतू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ऋण आवेदन बेरोजगार शिक्षित युवक युवतियां कर सकते हैं। उद्योग क्षेत्र में 50 लाख तक की परियोजना लागत के आवेदन पत्र इच्छुक लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन ऋण आवेदन करने की सुविधा है। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 35 प्रतिशत, शहरी क्षेत्र में सामान्य वर्ग को 15 प्रतिशत, आरक्षित वर्ग को 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान की सुविधा अनुमन्य है। विभाग की साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सेक्टर एक सुहागनगर में फार्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें