फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया आंबेडकर का जीवन वृतांत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर जसराना के कस्बा कस्बा पाढ़म के आंबेडकर पार्क में भीम जागरण का आयोजन किया गया। जागरण की शुरुआत जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने की। झांकियों के माध्यम से डॉ. आंबेडकर का जीवन वृतांत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विधायक सचिन यादव ने कहा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर समतामूलक समाज की स्थापना करने के पक्षधर थे। कमेटी के सदस्यों ने विधायक का स्वागत और सम्मान किया। भीम कथा वाचक महेश चंद्र सागर शास्त्री ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित कथा का वर्णन करते हुए अनछुए पहलुओं से भी अवगत कराया। इस दौरान झांकियों के माध्यम से भी आंबेडकर की महिमा का वर्णन किया गया।
इस दौरान छोटू यादव, प्रवेश यादव, नाजिम, मुकेश भास्कर, क्षेत्रपाल सिंह, ओमवीर सिंह, विपिन कुमार, लाखन सिंह, खेमराज सिंह, दीप किशोर, अभिषेक, संतोष, महेश चंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें