फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जगह टूट रहे सामाजिक दूरी के मानक, आपाधापी के साथ जुट रही भीड़

विज्ञापन
सर्विस रोड स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा पर लगी ग्राहको की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के कारण बाजार तो बंद रहे लेकिन बैंक के बाहर जमा भीड़ में सामाजिक दूरी के मानक पूरी तरह से टूटते नजर आए। आटो पार्ट्स और मोटर रिपेयरिंग की दुकानों में भी भीड़ लगी दिखी। कंटेनमेंट जोन में भी कुछ लोगों ने मोटर रिपेयरिंग की दुकानें खोल ली थीं। इसको पुलिस ने बंद कराया। बजरिया में साप्ताहिक बंदी के बाद भी कुछ परचून दुकानदार दुकानें खोलने पहुंच गए। रोड की बसें सुभाष तिराहे पर आकर रूकी तो बस में चढ़ने की आपाधापी में सभी मानक टूट गए।
विज्ञापन

सुभाष तिराहा
शहर की लाइफ लाइन सुभाष तिराहे से मंगलवार को सभी बैरियर हटा दिए गए। रोडवेज की बसों के साथ अन्य वाहनों का आवागमन भी सुचारुहो गया। सुभाष तिराहे पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। सामाजिक दूरी भूल कर लोग पास-पास खड़े थे और बस का इंतजार कर रहे थे। इटावा से आगरा की ओर जाती रोडवेज बस जैसे ही यहां रुकी यात्रियों में बस में चढ़ने की आपाधापी शुरू हो गई।
केनरा बैंक
स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक बाहर एकत्रित लोगों को संक्रमण का कतई भय नहीं नजर आ रहा था। लोग एक दूसरे से सट कर खडे़ थे। आपाधापी की स्थिति दिखी।
स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक
स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा पर भी ग्राहकों की आपाधापी नजर आई। कुछ मास्क लगाए थे तो कुछ बिना मास्क के आए थे। सामाजिक दूरी का पालन यहां भी नहीं दिखा।
विज्ञापन

गांधी पार्क चौराहा
गांधी पार्क चौराहे पर बैरियर लगा कर पुलिस ने सदर बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक रखा है। यहां काफी भीड़ दिखी। वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन गई। चूड़ी के गोदाम खुल जाने से चूड़ी से लदे ठेल भी जाम में फंसे दिखे।
स्टेट बैंक मुख्य शाखा
सर्विस रोड स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर काफी भीड़ लगी थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं थे। लोग भी संक्रमण के खतरे से बेपरवाह दिख रहे थे। एक दूसरे से सट कर खडे़ थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
जाटवपुरी चौराहा का बाजार
जाटवपुरी से हाजीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर दुकानें खुलीं थीं। लोग घरों से निकल कर बाजार में आ गए थे। बाजार में काफी भीड़ दिखी। तमाम लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे थे।
सीबी मार्केट सर्विस रोड
सीबी मार्केट सर्विस रोड पर आटो पार्ट्स के साथ-साथ मोटर रिपेयरिंग की दुकानें खुल गईं थीं। कोटला चुंगी चौराहे की तरफ भी दुकानें खुल गईं। काफी संख्या में बाइक और स्कूटी ठीक कराने के लिए लोगों का आना-जाना रहा। कंटेनमेंट में जिन लोगों ने दुकानें खोल रखी थीं वह पुलिस ने दोपहर को बंद करा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें