फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अमर शहीद मंगल पांडेय का धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

Sat, 19 Jul 2025 07:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक मनीष असीजा,मेयर कामिनी राठौर,गो सेवा आयोग
विज्ञापन
-सुहागनगर स्थित प्रतिमा का दूध से कराया स्नान, संगोष्ठी में जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अमर शहीद मंगल पांडेय का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम के साथ सुहाग नगर स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाया गया। अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडेय जनसेवा समिति के तत्वावधान में क्रांतिकारी मंगल पांडेय के जन्मोत्सव पर सुहागनगर स्थित मंगल पांडेय के पार्क में स्थित प्रतिमा का दूध से स्नान कराया गया। माला पहनाने के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन रवि शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि 2007 में नगर पालिका का चेयरमैन था उसी समय बोर्ड की मीटिंग में मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव पास कराया था। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि मंगल पांडेय के बलिदान को बुलाया नहीं जा सकता है। गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय का जीवन प्रेरणादायक है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, अशोक शर्मा हरी, रामनरेश कटारा, उमाशंकर मिश्रा, केके शर्मा, विनोद पचौरी, उमेश चंद शर्मा, रविंद्र शर्मा, पंडित सीताराम शर्मा, सिरसागंज की पूर्व चेयरमैन सरोज शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन अशोक गर्ग एवं संयोजक संजीव उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अशोक श्रोत्रिय, सुनील मिश्रा पार्षद, पूनम शर्मा,अवधेश वाल्मीकि,नीटू शर्मा, गुड्डा पहलवान,रानू शर्मा,शैलेंद्र शुक्ला,सूर्य प्रकाश रावत,प्रवीण शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें