फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: काम करते समय करंट लगने से बेलदार की मौत

Sat, 19 Jul 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- मटसेना इलाके में एक मकान में चल रहा था काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मटसेना इलाके में नवनिर्मित मकान में करते समय करंंट लगने से बेलदार की मौत हो गई। बेलदार को जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस ले गए।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के साढूपुर निवासी अनिल (22) बेलदारी करता था। मटसेना इलाके में पिछले कई दिन से एक फौजी के मकान पर काम कर रहा था। शनिवार को भी वह काम करने के लिए गया था। काम करने के दौरान ही उसे करंट लग गया। जिससे बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल आ गए। युवक की मौत की जानकारी पर परिजन रोने-बिलखने लगे। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए। बड़े भाई दीपक ने बताया कि वह पांच भाई थे। जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। अब तीसरा भाई भी छोड़कर चला गया। उसकी एक बच्ची भी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें