फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण का आरोप लगाकर होमगार्डों ने किया हंगामा

Tue, 01 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक होमगार्डों ने अपने ही ड्यूटी अधिकारी पर शोषण का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। होमगार्डों ने ड्यूटी लगाने के बदले रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे होमगार्डों ने अपने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह कंपनी नंबर-5 में ड्यूटी कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगी है। बावजूद इसके जानबूझकर उनकी परीक्षा ड्यूटी शिकोहाबाद थाने में लगाई गई है, जबकि सभी होमगार्ड देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। शिकोहाबाद आने जाने में ही साठ रुपये खर्च हो जाते हैं। जबकि उन्हें मात्र 225 रुपये के हिसाब से दैनिक भत्ता मिलता है। ड्यूटी भी क्रम संख्या के हिसाब से न लगाकर काट-काटकर लगाई जा रही है। होमगार्डों का आरोप है कि ड्यूटी में फेरबदल करने के बदले पांच-पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है।  सभी ने लिपिक शैलेंद्र व वीओ शिवेंद्र सिंह पर शोषण का आरोप लगाया। सीडीओ ने मामले की जांच सीओ टूंडला प्रेमप्रकाश को सौंपते हुए होमगार्डों को न्याय दिलाने की बात कही है। शिकायत करने वालों में होमगार्ड कप्तान सिंह, सेवाराम, लोकेंद्र कुमार वीरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, दलवीर सिंह, हरिश्चंद्र, नेत्रपाल, प्रमोद कुमार, नत्थीलाल, देवेन्द्र कुमार, बलवीर सिंह, बंगाली बाबू, सियाराम एवरन सिंह, बलवीर सिंह, सतीश कुमार आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

फोटो-तहसील दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे होमगार्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें