फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धान,मक्का,बाजरा एवं ज्वार खरीद केंद्रों पर की जाए सभी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि धान,मक्का,बाजरा एवं ज्वार के समर्थन मूल्य की दर पर किसानों से खरीद की जाए। खरीद केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्थाएं की जाए। डीएम ने जनपद में स्थापित सभी क्रय केंद्रों की वर्तमान तैयारियों की विस्तृत एवं सूक्ष्म समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य योजना का लाभ जनपद के अंतिम किसान तक पहुंचना चाहिए। अधिकाधिक किसानों को योजना से जोड़कर उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्राथमिकता है। सभी क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छांव, इलेक्ट्रोनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरी (बारदाना) एवं सफाई की पुख्ता एवं व्यापक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाए। राज्य भंडारण निगम के मैनेजर को निर्देश दिए खरीद के उपरांत खाद्यान्न के त्वरित उठान एवं सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें