फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जादौन राइडर ने नौ विकेट से जीता मैच

Fri, 11 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के कंपनी बाग मैदान पर चल रहे 11 वें अखिल भारतीय हरीशंकर दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन पंकज ग्लास फीरोजाबाद और जादौन राइडर अलीगढ़ के मध्य लीग मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ थाना प्रभारी राजीव यादव ने दीप प्रज्जवलित व खिलाड़ियों से परिचय कर किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के जादौन राइडर अलीगढ़ के कप्तान जीशान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। फीरोजाबाद पंकज ग्लास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 75 रन बनाए। टीम की तरफ से डॉली ने 15 और टिंका ने 10 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी अलीगढ़ जादौन राइडर की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर मैच को जीत लिया। राइडर के बल्लेबाज चेतन ने 29 और मोनू ने 19 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चेतन को सर्वाधिक 29 रन बनाने पर दिया गया। अंपायरिंग देवेेंद्र पप्पू व संजय मेवाती ने की। स्कोरिंग प्रेम सागर ने व कॉमेंट्री नौशाद नसीर और अरविंद ने की। इस मौके पर संजीव दीक्षित, अजय राज दीक्षित, अतुल कुमार, टीटू, देवेंद्र दीक्षित, इंसाफ अली, अजय तिवारी, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें