फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: मंडप से लेकर बाजार तक दिखी धूम

Mon, 09 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर्व पर सोमवार को जहां बाजार गुलजार रहे। सबसे ज्यादा भीड़ ज्वेलरी शॉप में दिखी। आभूषण की खरीददारी से शुभ होने की मान्यता का निर्वहन करते हुए लोगों ने सोने, चांदी के गहनों की खरीददारी की। वहीं मोहल्ला दुली स्थित श्री राधामोहन महाराज मंदिर में पीतांबर पोशाक में ठाकुर श्री राधामोहन महाराज के चरणों के दर्शन को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन


अक्षय तृतीय पर्व पर गहने और कपड़ों की खरीददारी की यह भीड़ फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टुंडला समेत आसपास की सभी बाजारों में दिखी। त्यौहार मनाने के बहाने जहां महिलाओं ने अपने पसंद के जेवरात खरीदे । वहीं बच्चों के लिए कपड़ों की खरीददारी की भीड़ भी बाजारों में दिखी। घरों में अक्षय तृतीय पर्व पर भगवान की पूजा, अराधना के साथ ही मंदिरों में भी दिनभर जयकारे गूंजते रहे। राधा मोहन महराज के चरणकमल दर्शन को दिनभर भक्तों की तांता लगा रहा। दर्शन के साथ ही भगवान को चना के सतुआ का भोग लगाया गया। प्रसाद में भी इसी का वितरण हुआ। 

लवकुश कल्याण समिति ने कराया सामूहिक विवाह 
फीरोजाबाद। लवकुश कल्याण समिति की ओर से अक्षय तृतीया पर्व पर कोटला रोड स्थित रामप्रकाश कुशवाह आदर्श स्कूल में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इस दौरान एक साथ दर्जन दूल्हों की बारात निकाली गई। बैंडबाजे की धुनों पर बाराती थिरकते रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बारात की आगवानी की। मंडप में दूल्हा-दुल्हन के पहुंचने पर वरमाला और शादी की अन्य रस्में पूरी की गई। फिर वर वधू को आशीर्वाद देकर उन्हें विदा कर दिया गया। सोमवार को हुए सामूहिक विवाह में हरिओम-सरोज कुमारी, लता-पवन कुमार, कमलेश-चिरंजीलाल, सीमा-मनीष कुमार, सुलेखा-राजवीर सिंंह कुशवाह, गीता-रंगोली कश्यप, नीरू-हाकिम सिंह उर्फ पिंटू, सुनीता-जीतेंद्र कुमार, बीना-लोकेश कुमार, सीमा-हरिओम बघेल, सुमित्रा-राम खिलाड़ी, रूबी-गौरव कुमार दाम्पत्य सूत्र में बंधे। इस मौके पर नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, रामप्रकाश कुशवाह, रामदास कुशवाह, मिजाजीलाल कुशवाह, शेर सिंंह राजपूत, सुरेंद्र सिंंह कुशवाह, रवींद्र कुशवाह, डा. एसपी लहरी, राधेश्याम कुशवाह, रमेशचंद्र कुशवाह, आरती दीक्षित, नीरज यादव, मंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सिरसागंज में धूमधाम से मनायी परशुराम की जयंती
सिरसागंज। नगर में सनातन ब्राहमण समाज के अध्यक्ष सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के रवि शर्मा, महामंत्री मनोज शर्मा, शिवकुमार शर्मा ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर पूजन किया। मौके पर सियाराम शर्मा, राधामोहन, जगदीश प्रसाद, प्रवीन कुमार, शैलेश मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें