फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल प्रबंधन यंत्र के बगैर हार्वेस्टर से हो रही थी फसल कटाई

विज्ञापन
नूरपुर जसराना में फसल अवशेष प्रबंध यंत्र के बगैर संचालित हार्वेस्टर को सीज करते कृषि विभाग के अध - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र के नूरपुर में मंगलवार को फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र के बिना ही हार्वेस्टिंग मशीन से फसल की कटाई की जा रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने कटाई कर रही मशीन को सीज कर दिया। साथ ही चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खेतों में फसल जलाने एवं बगैर फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र लगाए खेतों में फसल की कटाई पर रोक है। इसके बावजूद कुछ धान किसान एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। वहीं एनजीटी के निर्देशों के तहत जिले के अफसर भी खेतों में पराली नहीं जले इसके लिए सतत निगरानी में जुटे हैं। मंगलवार को जसराना क्षेत्र में बगैर फसल अवशेष प्रबंधन खेत में हार्वेस्टर के जरिए फसल कटाई की सूचना कृषि विभाग के अफसरों को मिली। इस पर जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। नूरपुर थाना जसराना क्षेत्र में पिंकू राजपूत के खेत में बगैर स्ट्रा मैनेजमेंट कंबाइन मशीन से धान की कटाई होते मिली। विभागीय अफसरों ने उक्त मशीन को सीज कर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। वहीं खेत स्वामी व हार्वेस्टर चालक के विरुद्ध थाना जसराना में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें