प्रतापपुर चौराहा पर शनिवार अल सुबह ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे चल रही बस उससे टकरा गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। कहासुनी के बीच ट्रक चालक ने पर्स लूटने का आरोप लगाया तो पुलिस घायलों का उपचार कराने की जगह थाने लेकर पहुंच गई। जब दोनों पक्षों में समझौता हो गया तब जाकर घायलों को उपचार को भेजा गया।
कोलकाता से जायरीनों को लेकर बस शिकोहाबाद की तरफ आ रही थी। तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे तेज रफ्तार बस ट्रक में जा घुसी। हादसे में सद्दाम हुसैन, अमन अब्दुल्ला, फ रीदा खातून, माफि या बीबी, सालिया बीबी, हबीबी सवाना, हरीज मुज्ल्ला, हनूफ ा बीबी के अलावा और लोग भी घायल हो गए। ट्रक में बालू लदी थी। ट्रक चालक कुलदीप ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। उसका आरोप था कि बस के लोगों ने उसका पर्स लूट लिया है। इस पर दरोगा रणविजय सिंह जायरीनों की बस को घायलों सहित थाना पर ले आए। घायल जायरीन दर्द से कराह रहे थे उन्हें अस्पताल उपचार के लिए नहीं ले जाया गया। जानकारी होने पर तेली गली मस्जिद के हाफि ज थाने आ गए। काफी जद्दोजहद के बाद ट्रक चालक और बस चालक के बीच समझौता कराया गया।