फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा के रिफाइंड कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 03 Nov 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में सांती चौराहा के सोमवार सुबह 11 बजे आगरा के एक रिफाइंड कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्कूटी से तगादे के सिलसिले में शिकोहाबाद जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। कारोबारी ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके चलते सिर में गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आगरा के विजयनगर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बृजमोहन लाल गुप्ता रिफाइंड के थोक व्यापारी थे और छत्ता बाजार में उनकी बृजमोहन लाल गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। उनकी पुत्रवधू उपमा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की आगरा की पूर्व महानगर अध्यक्ष हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बृजमोहन लाल गुप्ता अपनी स्कूटी पर सवार होकर सिक्सलेन बाईपास के रास्ते शिकोहाबाद तगादा करने के लिए निकले थे। करीब 11 बजे जैसे ही वह थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सांती चौराहे के निकट पहुंचे, तभी अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे।
हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में कारोबारी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही उनके बेटे सुमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी का परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन



सांती चौराहे के निकट स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण आगरा के रिफाइंड कारोबारी की मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

- जयबिंद कुमार गुप्ता, सीओ शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें