फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रक का डाला खोलते समय कांच के ढेर में दबा मजदूर, मौत

Tue, 03 Nov 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के राजा का ताल स्थित एक कांच फैक्टरी में सोमवार दोपहर कांच से भरे ट्रक का डाला खोलते समय कांच का ढेर मजदूर के ऊपर गिर गया। कांच में दबने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद के गांव दिखतोली निवासी धर्मवीर 50 पीतांबरा ग्लास वर्क्स में मजदूरी करते थे। सोमवार दोपहर एक बजे करीब वह फैक्टरी आए कांच से भरे ट्रक का डाला खोल रहे थे। डाला खुलने के साथ ही वह हट नहीं पाए, जिससे ट्रक में लदा कांच उनके ऊपर गिर गया। कांच के ढेर के नीचे दबने से धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई।

इस बीच साथी मजदूरों आनन-फानन में घायल धर्मवीर को कांच के ढेर से बाहर निकाला और सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। सीओ अरुण कुमार चौरसिया का कहना है कि ट्रक से कांच उतारते समय अचानक कांच गिरने के कारण मजदूर की दबने व कांच लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें