फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में गिरफ्तार पत्रकारों को रिहा नहीं किया तो आंदोलन

विज्ञापन
पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को बलिया के पत्रकारों की रिहाई के लिए मांग पत्र दे? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उपजा प्रेस क्लब फिरोजाबाद का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से मिला। उन्होंने बलिया में गलत तरीके से गिरफ्तार किए गए पत्रकारों को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की। चेतावनी दी यदि शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो उपजा प्रेस क्लब पूरे प्रदेश में आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

उपजा प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष उमाकांत पचौरी एडवोकेट के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से भेंट की। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में बलिया जिले में पत्रकारों को गलत ढंग से जेल भेजे जाने का विरोध दर्ज कराया। उन्होंने पत्रकारों को तत्काल रिहा कराए जाने की मांग की।
चेतावनी दी यदि शीघ्र ही पत्रकारों को रिहा नहीं किया गया तो वह प्रदेश भर में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। चेतावनी देने वालों में जिला संयोजक राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष प्रशांत वशिष्ठ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें