फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलैक्ट्रानिक्स की दुकान में बिजली शार्टसर्किट से लगी आग,सामान जला

विज्ञापन
नगला पचिया में इलैक्ट्रानिक्स की दुकान में आग की घटना के दौरान मौजूद पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के नगला पचिया टावर वाली गली के पास स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में बुधवार देररात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से दुकान में रखा एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के ताले तुड़वाकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हिमायूंपुर निवासी अतर सिंह पुत्र बलराम की नगला पचिया टावर वाली गली के पास इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। बुधवार शाम वह प्रतिदिन की भांति करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देररात तकरीबन साढ़े 11 बजे दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना चौकी प्रभारी सुहागनगर और दुकान मालिक को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुहागनगर ने दुकान के ताले तुड़वाकर आग को बुझाना शुरू कर दिया। इधर, सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार अतर सिंह का कहना है कि दुकान में करीब आठ से दस टीवी सही होने के लिए आई थी। इसके साथ ही दुकान का काउंटर जल गया। करीब एक लाख की हानि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें