फिरोजाबाद। कस्बा खैरगढ़ में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग फिर जागा। रात्रि में ही टीम ने पहुंचकर अवैध अस्पताल को सील कर दिया। हालांकि कस्बा क्षेत्र के आसपास कई अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं।
खैरगढ़ के मक्खनपुर रोड स्थित इंडो केयर अस्पताल संचालित था। यहां शनिवार को शाम एक महिला की मौत हो गई थी। चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने रात्रि में ही अस्पताल में छापा मारा। गैर पंजीकृत हॉस्पिटल को सील कर दिया है। लोगों के मुताबिक, इस नाम से अलग-अलग क्षेत्रों में चार ब्रांच चल रही हैं। संवाद