विधानसभा में भाषण देतीं संध्या यादव।
एका। कस्बा के समीपवर्ती गांव ठाठी निवासी संध्या यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर गौरवमयी यात्रा पर भाषण दिया।
संध्या यादव ने विधानसभा में सबसे पहले महिलाओं की चूड़ियों की शक्ति का वर्णन करते हुए फिरोजाबाद के बारे में बताया। संविधान की यात्रा के बारे में बताया। कहा कि भारत का संविधान अधिकार व समन्वय का मार्गदर्शन करता है। जो न्याय पर आधारित है। 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान ने बहुत उतार चढ़ाव देखे फिर भी विश्व का लंबा संविधान बनकर के उभरा है। संवाद