फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव धान के पुआल में दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। खेत में रखे धान के पुआल में युवक का शव दबा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद-जसराना क्षेत्र की सीमा के समीप गांव मोहनपुरी में एक खेत में धान की कटाई के बाद पुआल को एकत्रित कर रख दिया था। बृहस्पतिवार को जब मालिक खेत पर पहुंचा तो दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक मौके पर पहुंच गए। जब पुआल हटाकर देखा तो उसमें 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। कयास लगाया जा रहा है कि शव लगभग 10 दिन पुराना है। शव को आवारा जानवरों ने नोंच लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के उदेद्श्य से धान के पुआल में दबा दिया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुआल में आग लगा कर साक्ष्य मिटाने का प्लान बनाया होगा, लेकिन मौका न मिल पाने से आग नहीं लगा पाए। आवारा जानवरों ने शव का कुछ हिस्सा पुआल से खींच कर बाहर डाल दिया था। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि खेत में युवक का शव मिला है। शिनाख्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें