फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती का असर: चूड़ी इकाइयों में बंदी दिवस पर नहीं लगा काम

Sun, 02 Nov 2025 07:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। श्रम विभाग एवं प्रशासन की सख्ती के बाद शहर की कांच चूड़ी इकाइयों में साप्ताहिक बंदी का असर दिखा। रविवार साप्ताहिक बंदी का अनुपालन कराने को गठित कमेटी में शामिल श्रम विभाग के अलावा श्रमिक संगठन और सेवायोजक पक्ष के लोग सक्रिय रहे।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी पर उत्पादन प्रक्रिया चालू रखने एवं आठ घंटे की अवधि से ज्यादा काम चलाने के मुद्दे पर सेवायोजक व श्रमिक संगठन के मध्य गतिरोध बढ़ गया था।गतिरोध को थामने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्र्रेट की अगुवाई में श्रम विभाग के अलावा श्रमिक संगठन व सेवायोजक पक्ष को शामिल कर निगरानी कमेटी बनाई गई थी। वहीं कमेटी की निरंतर निगरानी एवं श्रम विभाग की सख्ती के चलते रविवार साप्ताहिक बंदी का अनुपालन होते दिखा। नगला भाऊ एवं शहर के अन्य आंतरिक इलाकों में चूड़ी इकाइयों में उत्पादन का पहिया थमा रहा। सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार के मुताबिक साप्ताहिक बंदी दिवस पर किसी भी कांच चूड़ी इकाई में काम चलने की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें