फिरोजाबाद। संभागीय कर अधिवक्ता मंडल की एक बैठक इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन के नेतृत्व में फिरोजाबाद क्लब में संपन्न हुई। इसमें 10 साल बाद आगामी 25, 26 जनवरी को होने वाले 48वें प्रांतीय अधिवेशन के संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक से पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बाबू अग्रवाल, राजीव कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार गुप्ता, प्रवीन शर्मा, कमल गुप्ता, सुधीर मित्तल आदि मंचासीन रहे।
रूपेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि संभाग की पांचों एसोसिएशन के द्वारा क्रिकेट मैच जैसे कुछ मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने चाहिए। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्रांतीय चुनाव में एपीएस तोमर आगरा एवं काशिम मेहंदी को निर्विरोध रूप से जॉइंट सेक्रेटरी चुना जा चुका है। अशोक बाबू अग्रवाल ने कहा कि हमारे संभाग में 200 सदस्य हैं जिसमें से अभी काफी कम संख्या में सदस्यों ने पंजीयन कराए हैं। हमारा यह दायित्व है कि हमारे क्षेत्र में आने वाले प्रांतीय प्रतिनिधियों का हम जोरदारी से स्वागत करें। इसके लिए सभी सदस्यों को पंजीयन कराना अनिवार्य है।
मुख्यअतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 24 जनवरी को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। 25 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति के द्वारा अधिवेशन का शुभारंभ किया जाएगा। शाम को प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। मनोरंजन के लिए रासलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। तीसरे दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के बाद नवगठित कार्यकारिणी को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
संचालन करते हुए कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने कहा कि इस मौके पर एक समागम 2025 नाम से स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। जिसमें विद्वानों के विधिक बिंदुओं पर आलेख प्रकाशित किए जा रहे हैं। संभागीय अध्यक्ष प्रदीप पाराशर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से अधिवेशन में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में दीनदयाल अग्रवाल, पंकज गुप्ता, आफताब अहमद, गौरव बंसल, कृष्ण लाल गुप्ता, राहुल श्रोतिय, योगेंद्र सिंह, संजय चौहान, निखिल मित्तल, संजय जैन आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।