फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

Wed, 01 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा की जा रही कलमबंद हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने धरना स्थल पर तहसीलदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। तहसील में हड़ताल के चलते वादकारी एवं बैनामा कराने वाले लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू बघेल ने कहा कि अधिवक्ताओं से अशोभनीय व्यवहार करने वाले तहसीलदार को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होता हड़ताल जारी रहेगी। सचिव रामबहादुर चक ने कहा कि अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल में बैनामा लेखक, टाइपिस्टों एवं स्टांप वेंडरों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द तहसीलदार का स्थानांतरण कर देना चाहिए।
इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्रवीर सिंह, सुधाकर उपाध्याय, दिलीप पचौरी, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, राजीव झा, रघुवीर सिंह राजपूत, डीपी यादव, उमाशंकर निषाद, ममता सारस्वत, नरसिंह पाल, दिनेश शर्मा, प्रमोद यादव, सतेंद्र उपाध्याय, सुरेश चंद्र शर्मा, टीकम सिंह बघेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-टूंडला तहसील में धरना-प्रदर्शन करते अधिवक्ता व खाली पड़े वकीलों के विस्तर-5,6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें