फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। अंशुल यादव की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। वकीलों के हंगामे की सूचना पर एएसपी देहात संजय यादव पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन लिया और हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अंशुल यादव की हत्या कर शव को रविवार सुबह हाइवे स्थित भूड़ा नहर के समीप फेंक  दिया था। सोमवार को इसकी जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। अधिवक्ता की हत्या पर न्यायालय में कामकाज ठप रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट के नेतृत्व में शोकसभा हुई इसमें सभी ने अंशुल यादव के हत्यारों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। अधिवक्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उस वक्त एसपी पीयूष श्रीवास्तव और एएसपी ग्रामीण संजय यादव नहीं थे। अधिवक्ताओं ने मुख्य गेट को घेरते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। साफ कहा कि अपराधियों, पुलिस का गठबंधन नहीं चलेगा। करीब आधा घंटे तक चली नारेबाजी के बाद एएसपी देहात संजय यादव वहां पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कार्यालय में जाने का रास्ता तो दे दिया लेकिन साफ कहा ज्ञापन देने कोई कार्यालय में नहीं जाएगा। पुलिस के अधिकारी आएं। अधिवक्ताओं की जिद पर एएसपी ग्रामीण संजय यादव बाहर आए और ज्ञापन लेने के साथ आश्वासन दिया कि हत्यारे शीघ्र जेल जाएंगे। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष धर्म सिंह यादव, नृपति सिंह यादव, रामनाथ यादव एडवोकेट, प्रभात कुमार नगीना, उदय वीर सिंह यादव, अजय यादव एडवोकेट, शीलेंद्र प्रताप सिंह सुरेश शाहू, ओपी अग्रवाल, नाहर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह ही पूर्व डीजीसी, विजेंद्र सिंह यादव, भगवान स्वरूप उपाध्याय, उमेश ओझा सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें