फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला पर दूर होगा टोल टैक्स का रोड़ा

Sun, 23 Aug 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। टूंडला टोल प्लाजा पर हो रही अवैध वसूली रोकने को लेकर जल्द समाधान निकल सकता है। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग निगम के अधिकारी इस समस्या के समाधान का रास्ता ढूंढने में जुट गए हैं। बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह और भाजपा नेता रामप्रताप सिंह चौहान से अलग-अलग मुलाकात के बाद एनएचएआई अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया है। इधर, दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर बसपा विधायक ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि टूंडला से फीरोजाबाद की तरफ स्थित टोल प्लाजा को मानकों को ताक पर रखकर 16 अगस्त को आगरा की तरफ मुहम्मदाबाद पर शिफ्ट कर दिया गया था। इससे ठेकेदार हजारों वाहन चालकों की जेब पर डाका डालकर हर रोज हजारों रुपये की अतिरिक्त अवैध कमाई शुरू कर दी है। आगरा की तरफ से टूंडला और एटा, कासगंज, बरेली, बदायूं की तरफ जाने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष पनपने लगा है। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक डा. धर्मपाल सिंह अपने समर्थकाें के साथ कमला नगर स्थित एनएचएआई कार्यालय पहुुंचे। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद कार्यालय खुला हुआ था। विधायक ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या को परियोजना निदेशक (पीडी) एसबी सिंह के सामने रखा। कहा कि एत्मादपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का व्यापारिक काम से टूंडला आना-जाना होता है। वहीं, स्कूल वाहन भी जाते हैं। टोला प्लाजा पर इनसे अवैध वसूली हो रही है। इस पर पीडी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान विपिन फौजदार आदि थे। इसके बाद भाजपा प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसबी सिंह से मिला। उन्होंने ने भी क्षेत्रीय समस्या उठाई। उन्होंने कि एत्मादपुर के लोगों से बेवजह जबरन टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। जबकि टोला प्लाजा पर जनसुविधाएं भी नहीं हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, केके भारद्वाज, देवेंद्र चौधरी, विष्णु ठाकुर, राजेश गुप्ता, विक्रम गुप्ता, मंगल सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
वर्जन
बसपा विधायक के अलावा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या उठाई थी। हम लोग जल्द ही इसके समाधान का निकाल रहे हैं। लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- एसबी सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

परियोजना निदेशक ने हमें दो दिन का समय दिया है। यदि तब तक समस्या का समाधान नहीं होता है तो विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। लोगों का उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
- डा. धर्मपाल सिंह, विधायक, एत्मादपुर

हमें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है। यदि एनएचएआई के अधिकारी इस पर अमल नहीं करते हैं तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी। टोल टैक्स की वसूली नहीं होने दी जाएगी।
- रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री, भाजपा

इनसेट
जाम में अटकी रहीं मरीज की सांसे
अवैध रूप से आगरा हाइवे पर स्थापित किए गये टोल प्लाजा पर रविवार को जाम के झाम में फंसी एक जिंदगी मौत से जूझती रही। रविवार को टोल प्लाजा पर एक एंबुलेंस लगभग आधा घंटे तक जाम में फंसी रही। इसमें एक मरीज जिंदगी और मौत से जूझता रहा। इटावा जसवंत नगर निवासी नीरज यादव ने बताया कि उसके ताऊ वीरेंद्र सिंह की तबियत बिगड़ने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया था। एंबुलेंस काफी देर तक सायरन बजाती रही। बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस को जाम से निकाला गया। वहीं, एटा के एक जज की गाड़ी भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। उन्हें भी बड़ी मुश्किल से जाम से निकाला जा सका।   
 
इनसेट
मुहम्मदाबाद पर टोल प्लाजा शिफ्ट किए जाने को लेकर ग्रामीण आक्रोश में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक वह इसका समाधान नहीं निकला तो मंगलवार से आंदोलन करेंगे। ग्रामीण उदयवीर सिंह, डा. केपी सिंह ने कहा कि किसानों को भी इस टोल प्लाजा से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस आंदोलन में सहभागिता के लिए किसान यूनियन से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें