फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के अपहरण मामले में सदर तहसील में रही वकीलों की हड़ताल, आईजी जोन से की मुलाकात

विज्ञापन
थाना दक्षिण स्थित राजपूताना मुहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम के अपहरण मामले को लेकर हडताल के दौरान ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। युवा अधिवक्ता अकरम अंसारी का आठ दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर अधिवक्ताओं का गुस्सा बढ़ रहा है। इसी के चलते बार एसोसिएशन ने बुधवार को कामबंद हड़ताल करके जिले के सभी तहसीलों के अधिवक्ताओं के साथ जुलूस निकाल कर एसएसपी को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र बरामदगी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। साथ ही आईजी ए सतीश गणेश से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मोहल्ला राजपुताना निवासी युवा अधिवक्ता अकरम अंसारी तीन फरवरी को आगरा से लापता हो गए थे। इस पर पीड़ित के परिजनों ने आगरा के थाना सिकंदरा में मामला दर्ज करवाया था। आठ दिन बीतने के बाद भी अधिवक्ता का कोई पता नहीं चला है। पुलिस शीघ्र बरामद किए जाने की बात कहकर ढांढस बंधा रही है। इस पर मंगलवार को सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने कामबंद हड़ताल रखी।
जिले में आईजी ए सतीश गणेश के आने की सूचना पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेशचंद्र सागर, रेवेन्यू बार अध्यक्ष मुनेशपाल सिंह, चरन सिंह यादव, राकेश कुमार वर्मा, मोहम्मद जावेद एडवोकेट, परमान सिंह यादव, विजय प्रकाश यादव ने मुलाकात की। उन्होंने अधिवक्ता को शीघ्र बरामदगी की मांग की। आईजी ने भरोसा दिया कि अधिवक्ता की बरामदगी को तेज तर्रार टीमें लगी है। टीमों को राजस्थान,मध्य प्रदेश के बार्डर पर लगाया है। अधिवक्ताओं से सहयोग किए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बार एसोसिशन ने की बैठक, आज भी नहीं करेंगे काम
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में अधिवक्ता की बरामदगी नहीं होने पर रोष जताया गया है। महासचिव सुरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा 12 फरवरी को बार एसोसिएशन के साथ सभी तहसीलों के अधिवक्ता सुबह दस बजे एकत्रित होकर जुलूस के रूप में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे। अधिवक्ता अकरम अंसारी की बरामदगी की मांग की जाएगी। बैठक में शिवशंकर दुबे, दिनेश चंद्र यादव, केके चौहान एडवोकेट, योगेंद्र सिंह, नृपति सिंह यादव, वसीमउद्दीन अंसारी, देवेंद्र यादव, आलिया रफत सादमा, ओपी बघेल, आरिफ, माहिर अली, शरद यादव, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, सौरभ यादव, आरिफ इकबाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें