नई बस्ती स्थित जैन मन्दिर में प्रवचन देते जैनार्चाय वसुनंदी संसघ के साथ
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नई बस्ती स्थित बाहुबलि दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर शिखर पर कलश स्थापना समारोह एवं याग मंडल विधान का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयकारों से मंदिर परिसर गुजायमान रहा।
जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह नित्य अभिषेक पूजन के बाद सामूहिक पूजन किया गया। तदुपरांत ध्वजारोहण इंद्र कुमार जैन द्वारा किया गया। चित्रानावरण संभव प्रकाश जैन, नाथूराम सत्येंद्र कुमार जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन अजय कुमार जैन, मुनिश्री के पाद प्रक्षालन प्रवीन कुमार जैन, प्रवीन जैन ने शास्त्र भेंट किया।
मंदिर की शिखर पर कलश की स्थापना की गई। प्रथम कलश की स्थापना का सौभाग्य देवेंद्र जैन, द्वितीय कलश राकेश जैन, तीसरा कलश चढ़ाने का सौभाग्य नवीन जैन को मिला। मंदिर की शिखर के चारो ओर आठ कलश चढ़ाए गए। मंदिर की ध्वजा की स्थापना सोनू जैन द्वारा की गई। दोपहर में जैनाचार्य वसुनंदी महाराज के प्रवचन किए गए। उन्होंने दान का महत्व बताया।
कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से पुण्यार्जन होता है। डॉ. विजय जैन, अशोक जैन, पांडेय मुनींद्र जैन, राजबहादुर जैन, दीपक जैन, राकेश जैन, अनुभव जैन, नितिन जैन, पवन जैन, रोबिन जैन, सुभाषचंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।