फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन घंटे में खोज निकाले खेलते -खेलते गायब हुए तीन बच्चे

Mon, 05 Jan 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी वीरेश कुमार ने सूचना दी कि उसका पुत्र प्रशांत के साथ-साथ उसकी पत्नी की बहन (साली) के दो बच्चे कहीं गायब हो गए हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत टीम सक्रिय हो गई। तीन घंटे में तीनों बच्चों को खोजकर परिजनोंको सौंप दिया। परिजनों की खुशी व्यक्त करने के साथ पुलिस का आभार व्यक्त किया है। थाना रामगढ़ क्षेत्र के निवासी वीरेश कुमार ने सोमवार को थाना रामगढ पुलिस को सूचना दी कि उसके चार वर्षीय बेटा प्रशांत एवं उसकी पत्नी की बहन (साली) के दो बच्चे चंदन (पांच),कुंदन (चार) सुबह घर से खेलते-खेलते हुए गायब हो गए हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव दुवे,एसआई अलवीना पठान,अजय कुमार एवं जितेंद्र एवं छवि टीम के साथ सक्रिय हो गए। आखिर तीन घंटे के अंतराल मे तीनों बच्चों को खोज निकाला। उन्होंने परिजनों को सूचना देकर उनको बच्चों को सुुपुर्द कर दिया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा फिरोजाबाद पुलिस को धन्यवाद देने के साथ आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें