फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसे जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। वह एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा जयपुर जेल में बंद हैं। इसके अलावा डॉ. पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ भी थाना शिकोहाबाद में केस दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही
पुलिस लगातार वांछित आरोपियों तथा दलालों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई भी दलाल एवं आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सब-रजिस्ट्रार को नोटिस दिया था। वहीं सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन की जांच समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य ने शिकायत प्राप्ति के आधार पर डॉ. सुकेश यादव के शैक्षिक अभिलेख परीक्षा नियंत्रक से मांगे थे।
इसके अलावा जेएस यूनिवर्सिटी की भूमि को लेकर भी जवाब मांगे गए थे। सीडीओ फिरोजाबाद द्वारा दिये गए दोनों नोटिस एवं पुलिस प्रशासन के नोटिस की समय सीमा मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सीडीओ एवं पुलिस के नोटिसों को दरकिनार कर दिया है। ऐसे में जिला एवं पुलिस प्रशासन दोनों ही आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गए हैं।
ये भी पढ़ें - Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक
फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस टीम को अब तक जो जवाब दिए हैं। वह संतोषजनक नहीं है। अभी सब रजिस्ट्रार को दिये गए नोटिस का जवा नहीं दिया गया है। हमारी टीम तीन नोटिसों का जवाब न मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई करेगी।