फिरोजाबाद। नगर निगम की सीमा में शामिल हुए दतौजी में जलकल विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया गया। अभियान को शुुरू करने से पूर्व मुनादी कराई गई। जिससे लोग पानी का टैक्स जमा कर सकें। अभियान के दौरान जहां जलकल विभाग द्वारा 33 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया। वहीं 15 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए गए। जिन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन पर हजारों रुपये का राजस्व का बकाया है। वहीं दूषित पानी की आपूर्ति को रोकने के लिए 20 कनेक्शन काट दिए गए, जो नालियों में खुले पड़े थे। नालियों में खुले कनेक्शन होने के कारण इनके जरिये नाली का गंदा पानी जहां मैन पाइप लाइन में पहुंचने के साथ ही क्षेत्र की आपूर्ति जहां दूषित होगी। वहीं बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। जिसको लेकर जलकल विभाग की टीम द्वारा खुले कनेक्शनों को बंद कर दिया गया।
सहायक अभियंता शिवराज वर्मा ने बताया कि दतौजी क्षेत्र से राजस्व की वसूली नहीं हो पा रही थी। जिसको लेकर अभियान चलाया गया था। अभियान से पूर्व क्षेत्र में मुनादी भी कराई थी। तब कहीं जाकर 33 हजार रुपये की वसूली हो सकी। वहीं 15 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द जलमूल्य जमा कराए। अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।