फिरोजाबाद। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज और सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को दुकानदारों के साथ ग्राहक भी बिना मास्क के मिले। वहीं सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। नगर मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों और ग्राहकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस बीच गंज चौराहा के समीप कपड़े की दुकान पर काफी संख्या में ग्राहक खड़े थे, जो मास्क नहीं पहने हुए थे।
अधिकारियों ने दुकान की फोटोग्राफी कराने के साथ ही ग्राहकों को वहां से हटा दिया। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस बीच सदर बाजार में दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह खुद मास्क का प्रयोग करें और ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। यदि ग्राहक बिना मास्क के दुकान पर आता है तो उसको लौटा दें, या दुकानों पर मास्क रखें। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।