फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा गनेशपुर में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद,मारपीट,पथराव फायरिंग,तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव खेड़ा गनेशपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खेड़ा गनेशपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र सूबेदार सिंह ने सनी व टीटू के साथ साझेदारी में चूड़ी का काम किया था। लॉकडाउन के बाद से काम बंद चल रहा है। दोनों ने जब हिसाब किया तो पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। सोमवार को देर शाम दोनों में गाली-गलौज, मारपीट, पथराव हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी।
विज्ञापन

इसमें सुनील कुमार (26) पुत्र सूबेदार सिंह, रक्षाबंधन पर मायके आई उसकी बहन ममता देवी पत्नी भरत सिंह निवासी एटा और उसका चचेरा भाई शिवकुमार पुत्र जनक सिंह घायल हो गए। घायलों को परिजन जिला अस्पताल लाए। घायल शिवकुमार ने बताया कि उसके पैर में गोली लगी है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मटसेना अखिलेश दीक्षित का कहना है कि खेड़ा गनेशपुर में दो पक्षों में विवाद हुआ है। उन्हें फायरिंग की जानकारी नहीं मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें