फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 पंचायतें नहीं दे रहीं राज्य एवं 14 वें वित्त की खर्च धनराशि का हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विगत वर्ष ग्राम विकास कार्यों को मिले राज्य और 14वें वित्त आयोग की धनराशि का हिसाब-किताब नहीं देने वाली जिले की 21 ग्राम पंचायतों को जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की आपत्ति के बाद डीपीआरओ ने नोटिस जारी किए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर आपत्ति निस्तारण की हिदायत दी गई है। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायत द्वारा विगत 12 जून को ब्लॉक टूंडला से जुड़ीं 21 ग्राम पंचायतों में गत वित्तीय वर्ष 2018-19 के बीच राज्य व 14वें वित्त आयोग से प्रदत्त धनराशि से कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान कुछ बिंदुओं पर खर्च का हिसाब-किताब संबंधित ग्राम पंचायतों से मांगा गया। इसके बावजूद ग्राम पंचायतों ने अभी तक अपना हिसाब-किताब नहीं दिया। इस पर लेखा परीक्षा विभाग ने डीपीआरओ को पत्र भेजा। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने संबंधित ग्राम पंचायतों को एक सप्ताह के भीतर लेखा परीक्षा विभाग की आपत्तियों को निस्तारित करने को कहा है। डीपीआरओ ने कहा कि अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इन पंचायतों ने नहीं दिया हिसाब-किताब
हजरतपुर, छितरई, पचोखरा, कोटकी, अनवारा, जाजपुर, मेला बुजपुर, पमारी, मरसैना, सलेमपुर, गढ़ी भूपाल, सराय नूर महल, जारखी, शिव सिंहपुर, मदावली, मोहम्मदपुर, नगला बलिया, टौकुरी, सिबरारी, बसई और हिम्मतपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें