फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त कर्मचारियों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीबी मरीजों के पोषण भत्ते में घालमेल करने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के विरुद्ध थाना उत्तर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों की संविदा सेवाएं पहले ही समाप्त की जा चुकी हैं। जिला क्षय रोगाश्रम विभाग में कार्यरत लेखाधिकारी विजय भारद्वाज एवं एसटीएस प्रखर गांधी पर टीबी मरीजों को मिलने वाले पोषण भत्ता वितरण में अनियमितता के आरोप थे। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इसकी जांच तीन सदस्यीय कमेटी से कराई थी।
विज्ञापन

कमेटी की जांच में दोनों कर्मचारियों पर लगे आरोपों की पुष्टि हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरए अतेंद्र ने दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध थाना उत्तर में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक दोनों कर्मचारियों की संविदा सेवाएं पूर्व में समाप्त की जा चुकी हैं। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना पुलिस दोनों की खोजबीन में जुटी है। सीएमओ एसके दीक्षित ने दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें