फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर तेजाब फेंका, पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला नहर कोठी में दबंगों ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। परिजन झुलसी महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद भी पहुंच गए और महिला के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नहर कोठी निवासी जितेंद्र का शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी अमित से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। जितेंद्र की 24 वर्षीय पत्नी अंजू शनिवार को सुबह चार बजे घर के बाहर शौच करने गई थी। आरोप है कि वापस आने पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उसे पकड़ कर पीट दिया। अंजू के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गया। इससे हड़बड़ाए आरोपी ने अंजू के चेहरे पर तेजाब फेंका, इससे बचने के लिए उसने चेहरा घुमाया तो तेजाब उसके शरीर पर पड़ गया। गनीमत रही कि अंजू के कपड़ों ने उसे बचा लिया। इस बीच मौका पाकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस को देने के साथ परिजन अंजू को लेकर पहले शिकोहाबाद स्थित अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत देख डॉक्टरों ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद अनिवेष कुमार, थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि पीड़िता के पति जितेंद्र की तहरीर पर अमित उर्फ अंशू, शरद उर्फ लाला, रिषभ, दीपक उर्फ दीपू निवासी लेबर कॉलोनी और विजय निवासी स्वामी नगर सभी थाना शिकोहाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं चिकित्सक राकेश कुमार की रिपोर्ट मानें तो महिला दस फीसदी जली है। चेहरे के साथ हाथ व पांव जले हैं।
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण करने वाले डॉक्टर से महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। महिला अस्पताल में भर्ती है। महिला को जलाए जाने या एसिड फेंकने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिवेष कुमार, सीओ, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें