फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गाजेबाजे के साथ हुआ आचार्य निर्भय सागर का नगर प्रवेश

Mon, 13 Jul 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
छदामीलाल जैन मंदिर में प्रवचन देते जैन मुनि सौभाग्य सागर महाराज। संवाद - फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में प्रवचन देते जैन मुनि सौभाग्य सागर महाराज। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैनाचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ का रविवार को श्री छदामीलाल जैन महावीर जिनालय में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। राजा के ताल से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और आचार्यश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

जैन मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मंगल आरती उतारी और चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिला संगठन ने मंगलाचरण, भक्तिमय नृत्य और धार्मिक नाटिका प्रस्तुत कर श्रद्धाभाव व्यक्त किया। जैनाचार्य का वर्षायोग फिरोजाबाद में होगा। आगामी दिनों में जिनालय परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें जिले के अलावा अन्य शहरों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष निमिष जैन, महामंत्री शैलेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें