फिरोजाबाद। रिश्तों को शर्मसार कर कभी बेटी तो कभी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िताओं ने काफी समय पहले तत्कालीन चौकी प्रभारी से भी मामले की शिकायत की थी। तब महज शांतिभंग की कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
थाना दक्षिण क्षेत्र में अपनी ही बेटी और पुत्रवधू के साथ रिश्तों को कलंकिल कर दुष्कर्म करने वाला पिता पिछले काफी समय ये बेखौफ घूम रहा था। पूर्व में पीड़िताओं ने मामले की शिकायत महावीर नगर के तत्कालीन चौकी प्रभारी से भी की थी। चौकी प्रभारी ने महज शांतिभंग की कार्रवाई की थी। अब तत्कालीन चौकी प्रभारी की तैनाती पचोखरा थाने में है। आरोपी पिता अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार जब वह बेटी के साथ संबंध बनाता था तो पत्नी और बेटे की बहूू को कमरे से बाहर निकाल देता और जब बहू के साथ संबंध बनाता तो बेटी और पत्नी को बाहर निकाल देता था।
जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तो बेटी और पुत्रवधू ने हिम्मत कर मामले में कार्रवाई कराने की ठान ली। 11 मई को पीड़िताओं ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बेटी और पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी नेहरू नगर निवासी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा है।