फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के अपहरण और हत्या का मामला: आरोपी फूफा ने पार की थीं हैवानियत की हदें, अपनी बच्चियों को भी बेच चुका है

Sun, 02 Jun 2024 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी फूफा ने हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। वह अपनी दो बच्चियों को भी बेच चुका है। शराब पीने का भी आदी है। 
विज्ञापन
नानी के साथ बच्ची, रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी फूफा शराब पीने का आदी है। उसने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थीं। उसने अपनी बच्चियों को न सिर्फ इकदिल और अलीगढ़ में बेच दिया था, बल्कि छोटी बेटी के चेहरे पर प्रहार भी किए थे। इससे वह लगभग पिछले एक साल से अपने नाना के यहां रहती है।

विज्ञापन


आरोपी गुलफाम शराब पीने का आदी था। वह पहले पानी के प्लांट पर काम करता था। आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ भी झगड़ा करता था। उसकी सास रेहाना बेगम के अनुसार गुलफाम को चार बच्चियां पैदा हुई थीं। पहली बच्ची की जन्म लेने के कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरी बच्ची मायरा के जन्म के कुछ दिनों बाद ही आरोपी ने उसे अपनी भांजी को अलीगढ़ में दे दिया था।

वहीं तीसरी बच्ची के जन्म के चार दिन बाद ही उसे इकदिल में रजाक को बेच दिया था। पुलिस का कहना है कि जिसको इकदिल में रहने वाले रजाक ने कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद ले लिया था। चौथी बच्ची नायरा को वह मारता-पीटता था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के अनुसार बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। 
 

इसके चलते वह पिछले काफी समय से दर्जी गली निवासी अपनी नानी रेहाना बेगम एवं नाना शमशुद्दीन के पास रहती है। वहीं थाने में आए अरमान ने मीडिया को बताया कि उसके प्लांट पर इकदिल निवासी उसके साढ़ू का दोस्त मोहम्मद रजाक काम करता था। उसके कोई बच्चा नहीं था। इसके चलते उसने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई थी। तब गुलफाम ने अपनी बच्ची को उसको दे दिया था।
 

आरोपी ने कई बार बदले किराए पर कमरे

पड़ोसियों के अनुसार आरोपी गुलफाम पूर्व में आवास विकास कॉलोनी में पानी की टंकी के समीप रहने वाले अरमान पानी प्लांट पर काम करता था। शराब पीने की वजह से आएदिन पति-पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती थी। जिसके चलते आरोपी ने अब तक मोहल्ला पजाया, काजी टोला, आवास-विकास कॉलोनी एवं रूकनपुरा में कई बार किराए पर कमरे बदले हैं।
 

आरोपी की पत्नी पुलिस को करती रही गुमराह

आरोपी एवं उसकी पत्नी के पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी की पत्नी ने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस को वह बार-बार गुमराह करती रही। जिसके चलते पुलिस ने पजाया, काजीटोला, रूकनपुरा, आवास-विकास कॉलोनी में कई स्थानों पर बच्ची की तलाश में दबिशें दीं, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका।

आरोपी की बहन को पूछताछ के बाद छोड़ा

पुलिस ने आवास-विकास कॉलोनी निवासी बॉबी कठेरिया को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। बताया गया है कि आरोपी पूर्व में बॉबी कठेरिया के मकान में भी किराए पर रह चुका है। जिससे पुलिस अभी पूछताछ कर गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। वहीं पजाया निवासी आरोपी की बहन परवीन को भी हिरासत में लिया था। जिसको पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।

मृतका मासूम की मां मुस्कान का थाने में रो-रोकर बुरा हाल था। उसने मीडिया को रोते हुए बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक ही बच्ची थी। उसका पति परचून की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को ननद इलमा बच्ची के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी गुलफाम घर पर आकर जबरन बच्ची को उठाकर ले गया था।
 
विज्ञापन

आरोपी गुलफाम मासूम का अपहरण करने के बाद अमर पानी वाले के यहां गया था। जिसके चलते उसे पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं आरोपी ने इकदिल में अपनी बच्चे को लगभग 30 हजार रूपये में बेच दिया था। अभी मामले की हर पहलू पर जांच चल रही है। -अनिल कुमार सिंह-इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें