फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम विवाह के बाद गर्भवती प्रेमिका से रखी शर्त, छोटी बहन से शारीरिक संबंध बनवाओ...तब मानूंगा पत्नी

Sat, 06 Apr 2024 02:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक से दोस्ती और उसके बाद युवती को उससे प्यार हो गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस बीच वो गर्भवती हो गई। जिसके बाद प्रेमी ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। फिर एक दिन शर्त रख दी कि वो अपनी छोटी बहन से शारीरिक संबंध बनवाएगी तभी वो उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करेगा।   
विज्ञापन
girl demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज में थाना अरांव क्षेत्र की युवती से एक युवक की दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। फिर युवक छोटी बहन से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। यह शर्त पूरी न करने पर युवक फोन बंद कर फरार हो गया। युवती ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की निवासी ने बताया कि उसकी दोस्ती मैनपुरी के बरनाहल निवासी राहुल देवल से तीन साल पहले हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी बीच मिलना शुरू हो गया। फिर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवक और युवती ने 12 मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि इसी बीच युवक ने एक अनोखी शर्त रखी और कहा कि युवती अपनी छोटी बहन से उसके संबंध बनवाए तब वह उसका पत्नी के रूप में स्वीकार करेगा। युवती द्वारा जब इस बात से इन्कार कर दिया गया तो युवक फोन बंद कर फरार हो गया।

उसका कहना है कि युवक के परिजन ने उसे षडयंत्र रचकर गायब कर दिया है। वह गर्भवती है और मानसिक रूप से परेशान है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें