फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दवा लेने जा रहे युवक को मारी गोली... लहूलुहान होकर गिरा; वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

Sun, 22 Sep 2024 08:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में आरोपियों ने दवा लेने जा रहे युवक को गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पिता की दवा लेने जा रहे एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कंधे में लगी। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली मारने की इस घटना के पीछे चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी श्याम सुंदर कठेरिया रविवार की शाम पिता वीर बहादुर को दवा दिलाने के लिए गांव खजुरिया चिकित्सक के यहां जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही एक कार से आए लोगों ने उस पर गोली चला दी। गोली श्याम सुंदर के कंधे में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। 

गोली चलने की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आनन फानन युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलीकांड की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि उप चुनाव के दौरान पनपी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों के बारे में घायल युवक ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। सीओ ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें