फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मंदिर से आईफोन चोरी करने का आरोपी पकड़ा

Thu, 28 Mar 2024 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड में कुछ दिन पहले जिस पदाधिकारी को फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उस पदाधिकारी पर चोरी का आरोप लगा है। आरोप है कि 24 मार्च को उसने आगरा के एक बड़े व्यवसायी का मोबाइल खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी से चुराया। सीसीटीवी से निकाली गई फुटेज के आधार पर आरोपी को छत्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगरा के नेहरु नगर निवासी अजय बंसल व्यवसायी हैं। वह हर सप्ताह खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। 24 मार्च की शाम को वह खाटू श्याम मंदिर में गए थे। पूजा करने के दौरान उनका आई फोन (मोबाइल) पीछे से लाइन में लगे व्यक्ति ने जेब में हाथ डालकर चोरी कर लिया। जैसे ही उनको भनक लगी, उन्होंने छत्ता पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। मोबाइल को सर्विलांस पर तत्काल लगाया गया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को फिरोजाबाद से आगरा के बीच में पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंजीत उर्फ गोप्पू निवासी नगला मिर्जा बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। उसे यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष विनोद गौतम ने कुछ दिन पहले ही यूथ ब्रिगेड का फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया था। वहीं रामगढ़ पुलिस का कहना है कि आरोपी मंजीत नशे के पाउडर का व्यापार करता है। ड्रग्स व चोरी के मामले में वह जेल जा चुका है।
विज्ञापन



वह पार्टी का पदाधिकारी काफी पहले था, ज्यादा जानकारी नहीं है।
विनोद गौतम, जिलाध्यक्ष सपा यूथ ब्रिगेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें